रिपोर्ट लक्ष्मण : टनकपुर:मां पूर्णागिरी मेले मे कीचड़ भरी सड़क से स्नान के लिए जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु
Laxman Singh Bisht
Mon, Mar 9, 2026
मां पूर्णागिरी मेले मे कीचड़ भरी सड़क से स्नान के लिए जाने के लिए मजबूर श्रद्धालु
चम्पावत : जिले के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी धाम में उत्तर भारत का विशाल मेला शुरू हो चुका है । यहां , रोज हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन को आ रहे आते हैं । जिला प्रशासन सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने की बात कह रहा है ।लेकिन एक तस्वीर सामने आ रही है जो व्यवस्थाओं पर पलीता लगा रही है । मां पूर्णागिरी धाम में मां के दर्शन के बाद जब श्रद्धालु स्नान के लिए बूम घाट की ओर जाते हैं , तो घाट से ठीक 50 मीटर पहले तपसी बाबा आश्रम के समीप सड़क कीचड़ से भरी हुई है जिस कारण श्रद्धालुओं को उत्तर भारत के इस विशाल मेले में स्नान के लिए जाने व आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । श्रद्धालुओं का कहना है हरिद्वार में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाती है , लेकिन चम्पावत जिले में मां के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को कीचड़ भरी सड़क के कारण काफी समस्या हो रही है । जहां श्रद्धालुओं के स्वागत में जहां फूल बिछने चाहिए वहां कीचड़ भरी सड़क व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रही है । लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है।