Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट : नव प्रवेश रैली में शामिल प्राथमिक विद्यालय पऊं के छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 11, 2023
रैली में शामिल छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से किया घायल हायर सेंटर रेफर लोहाघाट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पउ के शिक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को विद्यालय के छात्रों की नव प्रवेश कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही जागरूकता रैली में शामिल विद्यालय के कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र धीरज कुमार पुत्र मनोज कुमार को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने राजकीय पॉलिटेक्निक के पास टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया दुर्घटना में घायल छात्र के सर व चेहरे में गंभीर चोटें आई है विद्यालय के अध्यापक पुष्कर नाथ गोस्वामी व अन्य अध्यापकों के द्वारा छात्र को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया जहां छात्र का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया वही छात्र के परिजनों ने लोहाघाट थाने में बाइक सवार अफजाल के खिलाफ तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने सीबीजेड बाइक नंबर यूपी 20 AA 5662 को व बाइक चालक अफजाल को लोहाघाट थाने ले आई अफजाल लोहाघाट में लकड़ी ठेकेदार के वहां काम करता है वही लोगों ने पुलिस से तेज गति से चलने वाले बाइक सवारो में लगाम लगाने की मांग करी है

जरूरी खबरें