Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: नैनीताल:भीमताल बस हादसे में बस ड्राइवर रमेश का बयान सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा /हादसे में एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों की हुई मौत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
भीमताल बस हादसे में बस ड्राइवर का बयान सामने से आ रही बस को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा /हादसे में एक मासूम बच्चे सहित चार लोगों की हुई मौत 25 दिसंबर बुधवार को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस भीमताल के आमडाली के पास हादसे का शिकार होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे सहित दो महिला व एक पुरुष कुल चार लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही सभी घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस के चालक रमेश चंद्र पांडे ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि अचानक सामने से एक बस रॉन्ग साइड आ गई जिसको बचाने के चक्कर में उनकी बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे से उड़ गए और खाई में चारों ओर घायल यात्रियों की चीख पुकार मच गई घायलों की जान बचाने में स्थानीय नागरिकों की भूमिका सराहनीय रही जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए पुलिस की मदद से गहरी खाई में उतरकर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई वही उत्तराखंड में सड़क हादसो का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है अभी 2 महीने पहले अल्मोड़ा में हुए भीषण बस हादसे के जख्म हरे थे कि आज फिर से यह भीषण सड़क हादसा हो गया फिलहाल हादसा कैसे हुआ कारणों की जांच चल रही है  

जरूरी खबरें