Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक को एसओजी/पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खटीमा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द घर से रुपए व जेवर लेकर हुआ था लापता 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
बाराकोट क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक को एसओजी/पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खटीमा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया घर से रुपए वह जेवर लेकर हुआ था लापता बाराकोट के ग्राम पटयूरा, पोस्ट बिसराड़ी चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट निवासी उम्र 13 वर्षीय (नबालिग) बालक प्रातः 09 बजे लगभग आपने घर से बिना बतायें कही चला गया है व आपने साथ घर से जेवरात और नगद पैसें लेकर चला गया है। सूचना पर DCR के माध्यम सें जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में सूचना प्रसारित कर तलाश गश्त जारी की गयी ! बालक की सकुशल बरामदगी हेतू एसपी चंपावत अजय गणपति ने एस0ओ0जी टीम को निर्देशित किया एसपी के निर्देश पर एस0ओ0जी0 प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम नें तलाश व सूचना संकलन व सर्विलांस के माध्यम सें तत्परता से कार्य करते हुए गुमशुदा बालक को रोडवेज स्टेशन खटीमा सें रोडवेज बस सं0 UKO7PA 2811 से दिल्ली जाते समय सकुशल बरामद किया गया। पूछने पर बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर दिल्ली जा रहा था ! पुलिस ने बालक को संरक्षण में लेकर बैंग की तलाशी ली गयी तो बैग सें 01 नथ, 01 जोड़ी झुमकें, 01 मांग टीका व 4700 रू0 नगद भारतीय 50 रू0 नेपाली व 01 मोबाइल फोन, रूम की चाबी,व कपड़े बरामद हुए !! पुलिस ने बालक को उसकी  बुआ आशा गोस्वामी w/o- उमेश नाथ निवासी चन्दफार्म अमन कलौनी-चुना भट्टा थाना बनवसा को मय बरामद जेवरात व रूपयें कें बाद कोन्सिलिंग कें सुपुर्दगी में दिया गया !एस0ओ0जी0 की तत्परता सें बालक असीम जोखिम में जाने से बच पाया उक्त चम्पावत पुलिस की कार्यवाही की परिजनों , लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा प्रसंशा की गयी !! 🔰 *पुलिस टीम* 1- श्री मनीष खत्री एस0ओ0जी0 प्रभारी 2- HC मतलूब खान SOG 3-HC गणेश बिष्ट SOG 4- C उमेश राज SOG 5-C सूरज कुमार SOG 6-C विनोद जोशी सर्विलांस 7- म0का0 ललिता ps बनवसा 8-म0का0 ज्योति ps बनवसा

जरूरी खबरें