रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : स्वाला में टनकपुर से छोटे वाहनों का संचालन शुरू। कल से बड़े वाहनों के लिए हो सकता है यातायात सुचारू।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 9, 2025
स्वाला में टनकपुर से छोटे वाहनों का संचालन शुरू। कल से बड़े वाहनों के लिए हो सकता है यातायात सुचारू।
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन में लोहाघाट से टनकपुर की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया है तो वहीं टनकपुर से लोहाघाट की ओर आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी मार्ग को सुचारू कर दिया गया है। फिलहाल टनकपुर से लोहाघाट की ओर आने वाले बड़े वाहनों पर रोक लगाई गई है सूत्रों के मुताबिक सब कुछ ठीक रहने पर कल से बड़े वाहनों के लिए भी राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा। एनएच के द्वारा आज स्वाला डेंजर जोन में ट्रायल के तौर पर टनकपुर की ओर से बड़े वाहन को गुजारा गया । बरसात होने पर स्वाला में खतरा लगातार बरकरार है। एनएच कर्मी लगातार सड़क को स्वाला मे दुरुस्त करने में जुटे हुए है।