Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:428.57 लाख से संवरेगा एबट माउंट, इको-टूरिज्म हब के रूप में होगा विकसित

चंपावत:जिले मे नशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी पर डीएम के सख्त कार्रवाई के निर्देश।

चंपावत:बेहतर सड़कें, सुरक्षित सफर डीएम ने सभी एजेंसियों को दिए समयबद्ध निर्देश

चंपावत मे भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

बाराकोट:खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला बच्चों का स्कूल जाना बंद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के शगुन मुरारी ने आईबीपीएस क्लर्क यूनियन बैंक परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

लोहाघाट के शगुन मुरारी ने आईबीपीएस क्लर्क यूनियन बैंक परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान।

लोहाघाट के होनहार छात्र शगुन मुरारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र मुरारी एवं श्रीमती कुसुम मुरारी निवासी किमौटा, कर्णकरायत हाल निवासी प्रेम नगर लोहाघाट द्वारा आईबीपीएस क्लर्क यूनियन बैंक की ऑल इंडिया में 34 वां स्थान एवं उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।शगुन की माताजी श्रीमती कुसुम मुरारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। शगुन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के है।शगुन ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा हाईस्कूल तक होलीविजडम लोहाघाट, इंटरमीडिएट इंस्पिरेशन हल्द्वानी तथा बीटेक पंतनगर यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण कर आईबीपीएस पी.ओ.(बैंक ऑफ़ बड़ोदा, और एसबीआई- क्लर्क की परीक्षा भी हाल में उत्तीर्ण की है।

शगुन की इस सफलता पर क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने शगुन की शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा आप निरंतर प्रगति करते हुए युवाओं के मार्गदर्शक बनकर हम सब का मान बढ़ाएंगे।

जरूरी खबरें