Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:428.57 लाख से संवरेगा एबट माउंट, इको-टूरिज्म हब के रूप में होगा विकसित

चंपावत:जिले मे नशा उन्मूलन एवं अवैध तस्करी पर डीएम के सख्त कार्रवाई के निर्देश।

चंपावत:बेहतर सड़कें, सुरक्षित सफर डीएम ने सभी एजेंसियों को दिए समयबद्ध निर्देश

चंपावत मे भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

बाराकोट:खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला बच्चों का स्कूल जाना बंद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट निवासी होनहार छात्रा दिव्या ओली का सहायक विकास अधिकारी पद पर चयन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 17, 2026

लोहाघाट निवासी होनहार छात्रा दिव्या ओली का सहायक विकास अधिकारी पद पर चयन।

लोहाघाट की रहने वाली होनहार छात्रा हाल निवासी झुलाघाट दिव्या ओली का चयन सहायक विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। दिव्या की शानदार सफलता पर लोगों ने उन्हें व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। दिव्या के पिता सुरेश ओली झुलाघाट में व्यापार करते हैं और उनकी मां सुनीता ओली गृहिणी है। मूल रूप से दिव्या का परिवार चंपावत के बड़पास का रहने वाला है। दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा झूलाघाट से हुई है तथा ग्रेजुएशन नैनीताल से किया। छात्राओं में दिव्या ने पहली रैंक हासिल की है।दिव्या की सफलता पर विक्की ओली, उनके चाचा नवीन ओली, राजू गढ़कोटी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, हर्षित ओली सहित कई लोगों ने दिव्या को शुभकामनाएं दी है। कहा दिव्या ने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जरूरी खबरें