Monday 30th of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून: पास लेने को लेकर फिल्मी स्टाइल में चली गोली मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत।

लोहाघाट में फिट रहने के लिए साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन

पाटी : 48 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लोहाघाट:गलचौड़ा मे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने से घर में लगी आग। भवन स्वामी को बड़ा नुकसान।

अल्मोड़ा :देघाट मे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो युवकों की मौत दो घायल

: बांग्लादेश के एसडीएम की मसूरी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकैडमी में ट्रेनिंग के लिए आया था अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 11, 2023
ट्रेनिंग के लिए आए अधिकारी की मौत बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए 45 अधिकारियों में से एक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों का दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई जिसका उनके सहयोगियों के द्वारा मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम के पद पर तैनात है और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे एमडी अलामेन की अचानक से मौत की खबर के बाद सभी अधिकारियों में शोक दौड़ गया और सभी लोग हैरान हो गए मसूरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वही सभी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है

जरूरी खबरें