Monday 20th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिले का 26 अप्रैल को होगा अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल

चंपावत:दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

लोहाघाट:महाविद्यालय के सांस्कृतिक समारोह में अपर जिलाधिकारी ने दिए छात्रों को सफलता के मंत्र l

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में स्वामी दिव्या कृपानंद का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन

रुद्रपुर:शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। स्कार्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। स्कार्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। स्कार्पियो ने मारी स्कूटी को टक्कर।

देहरादून रुद्रपुर हल्द्वानी सड़क में संजय वन के पास हुआ हादसा। स्कार्पियो चालक फरार।

कल रविवार की देर रात रुद्रपुर हल्द्वानी रोड में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें शादी समारोह में जा रहे स्कूटी सवार तीन युवाओं की मौत हो गई घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। युवाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने तीनों सवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन रामपुर निवासी आकाश कश्यप ,रुड़की (हरिद्वार) निवासी 21 वर्ष रोहन कश्यप और जसपुर निवासी (21)अनिकेत कश्यप बीती रात स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी के एक शादी समारोह में जा रहे थे तीनों युवक रुद्रपुर की अशोक लीलैंड में नौकरी करते थे और वर्तमान में छतरपुर के समीप दुर्गा अंपायर में निवास करते थे बताया जा रहा है तीनों दोस्त स्कूटी पर सवार होकर देर रात रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए निकले जहां उन्होंने एक शादी समारोह में भाग लेना था ।जैसे ही वह संजय वन के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरी युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इस हादसे की सूचना परिजनों को काफी समय बाद मिली जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शहरों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

(हल्द्वानी रुद्रपुर रोड बना डेंजर जोन कई लोग दुर्घटना में गंवा चुके हैं जान )

रुद्रपुर से हल्द्वानी शहर को जोड़ने वाली व्यस्त हल्द्वानी रुद्रपुर रोड का बेल बाबा मंदिर से टाडा वन क्षेत्र तक का हिसाब खतरनाक दुर्घटना स्थल बनते जा रहा है आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है । टाडा वन क्षेत्र में तेज रफ्तार , तीखे मोड ,कम दृश्यता और रात के समय अंधेरा हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं ।स्थानीय लोगों का कहना कि प्रशासन की अनदेखी और सुरक्षा इंतजामों की कमी से यह स्थान हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है ।तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरटेकिंग , यातायात नियमों का उल्लंघन ,संकेतक और लाइटिंग की कमी और अचानक यू टर्न हादसों का कारण बन रहे है। स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बावजूद हादसे रुक नहीं पा रहे हैं । लोगों ने टाडा वन क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और पुलिस गस्त बढ़ाने सी मांग की है। कहा अगर समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो यह सड़क और भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल हादसे ने तीन परिवारों के चिरागों को छीन लिया है।

जरूरी खबरें