Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवानिवृत्ति पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को जोरदार विदाई।

चंपावत:एसपी ने किया पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

टनकपुर:पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पहुंचे मां पूर्णागिरि दरबार। लिया आशीर्वाद

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ ।

लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

: रुद्रपुर:भाजपा प्रदेश मंत्री ने व्यापारियों की समस्या को लेकर सांसद अजय भट्ट से करी मुलाकात 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 5, 2023
  रूद्रपुर मे भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा की अगुवाई में नैनीताल हाईवे के व्यापारियों ने केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उजाड़े जाने से बचाने की गुहार लगायी। केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पूर्व में नैनीताल रोड से उजाड़े गये सैकड़ों व्यापारी अभी तक रोजगार के लिए भटक रहे हैं उनका पुनर्वास नहीं हो पाया है। अब हाईवे को 100 फुट और चौड़ा किये जाने से कई व्यापारियों के प्रतिष्ठान इसकी जद में आ रहे हैं जिससे तमाम व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विकास शर्मा ने व्यापारियों की भावनाओं से सांसद अजय भट्ट को अवगत कराते हुए हाईवे की चौड़ाई को कम करने और व्यापारियों के हित में निर्णय लिये जाने की मांग की। जिस पर अजय भट्ट ने मामले में अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तिलक राज बांगा, सुरेंद्र सिंह,राजकुमार बंगा ,सतीश कुमार, राज कृष्ण खुराना,कृष्ण लाल खुराना,अश्वनी दुनेजा, अंकुर आहूजा , राजीव खुराना , अमरीक सिंह , अनिल कुमार बांगा आदि शामिल थे।

जरूरी खबरें