Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार लोगों को राहत।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

बाराकोट में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार लोगों को राहत।बाराकोट। क्षेत्र में लगातार गुलदार के हमले से जनता को राहत देने के लिए वन विभाग के द्वारा पिजड़ा लगाया गया था। और वन विभाग के प्रयास सफल हुए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिजरे में एक ओर गुलदार फस गया है जिस कारण क्षेत्र वासियों को बड़ी राहत मिली। चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट, पिछले कई महीनो से सक्रिय गुलदार ने जहां एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था तो वही एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।आज रविवार को वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। ग्राम वासियों की सूचना पर वन विभाग द्वारा गुलदार को रेस्क्यू कर वन विभाग के लीसा डिपो में ले जाया गया है रेंजर राजेश जोशी ने बताया गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा कहा ग्रामीण के द्वारा अभी क्षेत्र में और भी गुलदार होने की सूचना दी गई है उन्होंने बताया पिजड़े को क्षेत्र में लगा रहने दिया जाएगा उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।वन विभाग की रेस्क्यू टीम में रेंजर राजेश जोशी,वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी व उनकी टीम उपस्थित रही। फिलहार गुलदार के पकड़े जाने से लोगों ने राहत महसूस की है वन विभाग द्वारा अभी तक क्षेत्र से तीन गुलदार पकड़े जा चुके हैं।

जरूरी खबरें