Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री/ बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री/भाजपा ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश/दिल्ली में लगा डबल इंजन

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 19, 2025
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे. वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे.रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा.बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है. आठ फरवरी को आए नतीजे में बीजेपी को 70 में 48 सीटें मिली. नतीजों के 11 दिनों बाद सीएम के नाम का ऐलान हुआ है. देरी को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) लगातार सवाल उठा रही थी. चुनाव नतीजों के बाद से ही बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा थी. सबसे अधिक बात प्रवेश वर्मा की हो रही थी. वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है. वो पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. वहीं मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं भाजपा की पहली वो शालीमार बाग से विधायक हैं. उन्होंने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है.रेखा गुप्ता को 68,200 वोट मिले. वहीं आप नेता बंदना कुमारी को 38,605 वोट मिले. कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले.रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं. इसके साथ ही 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं. उन्हें पिछले दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. वही दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी हाई कमान व दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है पीएम मोदी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है

जरूरी खबरें