Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट रामलीला में आज होगा रावण वध 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 2, 2025

लोहाघाट रामलीला में आज होगा रावण वध 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया जाएगा दहन। श्री राम सेवा संस्कृत कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की दिशा निर्देश पर लोहाघाट रामलीला मंच में चल रही भव्य रामलीला में आज गुरुवार को दशहरा के अवसर पर रावण वध की लीला का आयोजन किया जाएगा और रावण के विशाल 25 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर लोहाघाट के प्रसिद्ध कलाकार पेंटर विनोद गोरखा के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों के द्वारा लगभग 10 दिन की कड़ी मेहनत के बाद इस 25 फुट के रावण के विशालकाय पुतले को तैयार किया है। जिसे कमेटी के सदस्यों के द्वारा क्रेन की मदद से कड़ी मेहनत के बाद रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया गया है। आज रावण वध के साथ ही इस विशाल काय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा । रावण के पुतले के रामलीला मैदान में खड़े होने के बाद लोगों में रावण के पुतले के साथ सेल्फियां खींचने की होड़ सी मच गई। और लोगों के द्वारा रामलीला कमेटी के द्वारा बनाए गए इस विशालकाय पुतले की सराहना की गई।पुतले को बनाने व खड़े करने में कीर्ति बगोली, आनंद पुजारी, दीपक सूतेड़ी , आशीष वर्मा,संदीप वाल्मीकि, अमित शाह ,सुनील चौबे, पंडित हेमंत पांडे ,जीवन गहतोड़ी, संजय फर्त्याल, बिक्की ओली , हर्षित ओली व युवाओं आदि के द्वारा सहयोग किया गया।

जरूरी खबरें