Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में सुबह से बारिश लौटी ठंड किसानों के खिले चेहरे। बनाग्नि पर लगी लगाम

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

लोहाघाट में सुबह से बारिश लौटी ठंड किसानों के खिले चेहरे। बनाग्नि पर लगी लगाम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई साबित येलो अलर्ट पर चंपावत जिला।

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। आज शुक्रवार को सुबह तड़के से ही चंपावत जिले में झमाझम बारिश शुरू हो गई जो लगातार जारी है ।जिले के पर्वतीय क्षेत्र लोहाघाट,चंपावत व अन्य जगहों पर एक बार फिर से ठंड लौट आई है। लोहाघाट क्षेत्र में एक बार फिर से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए। तो कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सैकते नजर आए ।सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा तो बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसानों ने कहा आलू की फसल व अन्य फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी। किसानों ने कहा लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसले सूखने की कगार में पहुंच चुकी थी बारिश से उन्हें नया जीवन मिलेगा।

वहीं लोगों ने इस बारिश को काफी लाभप्रद बताया कहा क्षेत्र में खांसी, सर्दी जुखाम व बुखार से कई लोग पीड़ित हो रहे थे ।बीमारियों से भी लोगों को अब राहत मिलेगी तथा क्षेत्र में चारों ओर जो धुंध छाई हुई थी उससे भी लोगों को निजात मिलेगी। लोगों ने कहा जिले के जंगलों में जो लगातार आग लगने घटनाएं हो रही है उन घटनाओं पर भी बारिश से लगाम लगेगी ।इसके अलावा पेयजल स्रोतों में वृद्धि होगी ।लोगों ने बारिश को काफी लाभप्रद बताया है। मौसम विभाग के अनुसार चंपावत जिले को यलो एलर्ट पर रखा गया है। आज रात भी मौसम विभाग के द्वारा बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश लगातार जारी है।

जरूरी खबरें