Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर तल्ला बापरू के ग्रामीणों का पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन सीएम कैंप कार्यालय में दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 27, 2024
सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर तल्ला बापरू के ग्रामीणों का पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन सीएम कैंप कार्यालय में दिया ज्ञापन बारकोट ब्लॉक की तीन ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की तल्ला बापरु सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है सड़क में आए दिन वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है ग्रामीण कई बार पीएमजीएसवाई से सड़क में डामरीकरण, नाली निर्माण व सड़क के किनारे दीवारे बनाने की मांग कर चुके हैं पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है विभाग की कार्य प्रणाली से आक्रोशित तल्ला बापरू के ग्रामीणों ने गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के बाराकोट मंडल उपाध्यक्ष उमेश बिष्ट के नेतृत्व में तल्ला बापरू मे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत जाकर अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन दिया युवा नेता उमेश बिष्ट ने बताया एनएच तल्ला बापरू सड़क की बदहाली से तीन गांव की जनता प्रभावित है मार्ग में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है सड़क में बने कलमठ व नालियां बंद होने से बरसात का पानी गांव में घुस रहा है तथा सड़क किनारे दीवारें न होने से ग्रामीणों की जोत भूमि को काफी नुकसान पहुंच रहा है बिष्ट ने कहा कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़क सुधारीकरण की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है वही उमेश बिष्ट व तल्ला बापरु के ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क सुधारीकरण नहीं किया गया तो तीन गांव के ग्रामीण पीएमजीएसवाई के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे अगर मार्ग में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी पीएमजीएसवाई विभाग की होगी प्रदर्शन करने में  रमेश चंद्र शर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण सिंह बिष्ट ,सुरेश बिष्ट ,नारायण राम, धनीराम ,अभिषेक बिष्ट आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें