रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Laxman Singh Bisht
Fri, Sep 5, 2025
बाराकोट मे पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
बाराकोट में एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर 4 सितंबर को चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद व हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट द्वारा क्षेत्र के पूर्व सैनिक , बीर नारियों और सभी गणमान्य नागरिकों को साइबर साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। साइबर अपराध व ठगी होने पर साइबर सेल, पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने व एटीएम कार्ड व सीबीसी नंबर किसी को न देने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को किसी को न बताने ,मोबाइल व कंप्यूटर पर आने वाले किसी अनचाहे लिंक को क्लिक न करने ,ऑनलाइन लेनदेन में पिन को किसी को साझा न करने, अगर आप कहीं पर फंस जाते हैं स्टोर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट से संपर्क करने तथा साइबर सेल नंबर 05965,230208, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 एवं 1930 पर तत्काल सूचना प्रदान करने को कहा गया।चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद व हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह बिष्ट द्वारा समस्त क्षेत्रीय गणमान्य लोगों से अपील की है कि अगर गलती से भी आप के साथ साइबर अपराध हो तो तुरंत चौकी व पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें।