Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट के बेलगाम बाइकर्स पर चला पुलिस का डंडा कईयों के कटे चालान तीन बाइक सीज 

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 7, 2024
लोहाघाट के बेलगाम बाइकर्स पर चला पुलिस का डंडा कईयों के कटे चालान तीन बाइक सीज लोहाघाट नगर में आतंक का पर्याय बने बेलगाम बाइकर्स पर शनिवार को लोहाघाट पुलिस ने एक बार फिर से कड़ी कार्रवाई करते हुए नगर में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट तेज गति से चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर लगाम लगाते हुए कार्रवाई की प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत ने बताया अभियान के तहत पुलिस ने तीन बाइक सीज की और ओवर स्पीड, बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग में 6 लोगों के चालान काटे गए तथा एक हजार रुपए का नगद जुर्माना वसूल किया गया प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत ने बताया नगर को सुरक्षित यातायात देने के लिए लोहाघाट पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा वहीं पुलिस के अभियान से बाइकर्स में हड़कंप मचा रहा सड़कों से रफ्तार के सौदागर गायब नजर आए लोगों ने पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए अभियान जारी रखने की मांग की अभियान में एसआई कुंदन बोहरा,कांस्टेबल अशोक पुरी, एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद , हेड कांस्टेबल संजय जोशी,तुलसी प्रसाद जोशी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे

जरूरी खबरें