Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: चंपावत :सिख श्रद्धालुओं पर हमले के मुख्य आरोपी संजय फर्त्याल उर्फ अलबेला को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
सिख श्रद्धालुओं पर हमले का मुख्य आरोपी संजय फर्त्याल उर्फ अलबेला 11दिन के बाद गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफ़लता 8 जून की साम 6:30 बजे रीठा साहिब जा रहे सिक्ख श्रद्धालुओं की बस पर कुछ लोगो के द्वारा हमला किया गया था जिसमें कई सिख तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए सिक्ख श्रद्धालु सितारगंज निवासी भूपेंद्र सिंह के द्वारा चंपावत कोतवाली में संजय सिंह फर्त्याल ,दीपक सिंह सहित सात आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ चंपावत कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई थी तहरीर के आधार पर चंपावत पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था मंगलबार को चंपावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया सितारगंज निवासी भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर सिक्ख श्रद्धालुओं के साथ मारपीट मामले के मुख्य आरोपी आरोपी संजय सिंह फर्त्याल उर्फ अलबेला निवासी लोहाघाट को आज मंगलवार को लोहाघाट थाना क्षेत्र के बाराकोट से गिरफ्तार कर लिया गया है कोतवाल उपाध्याय ने बताया इसी मामले के दूसरे आरोपी दीपक सिंह देवपा उर्फ टोपी निवासी गंभीर गांव को शुक्रवार को बाराकोट लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया गया था मालूम हो संजय फर्त्याल लोहाघाट थाने का हिस्ट्री सीटर है

जरूरी खबरें