Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: लोहाघाट में घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर हंगामा पुलिस पर लगे अभद्रता करने के आरोप पुलिस ने आरोपो को बताया निराधार

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 4, 2025
लोहाघाट में घायल को अस्पताल पहुंचाने को लेकर हंगामा पुलिस पर लगे अभद्रता करने के आरोप पुलिस ने आरोपो को बताया निराधार मंगलवार दोपहर को एक घायल व्यक्ति खून से लथपथ स्टेशन बाजार में पड़ा हुआ था जब काफी देर तक किसी ने उसकी कोई सुध नहीं ली तो डूंगरी फर्त्याल के ग्राम प्रधान प्रशासक राजू फर्त्याल व अन्य युवा मौके पर पहुंचे राजू फर्त्याल ने बताया घायल व्यक्ति काफी देर से स्टेशन में पड़ा हुआ था उनके द्वारा लोहाघाट थाने व 112 में कॉल किया गया इसके काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने कहा पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उल्टा उनके साथ अभद्रता की गई जिसके बाद उनके द्वारा वाहन बुलाकर घायल को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा कहा पुलिस जनता की मदद के लिए होती है न कि डराने के लिए वही मामले में काफी देर पुलिस कर्मियों और लोगों में तीखी बहस हो गई जिस कारण स्टेशन के बीर कालू सिंह महरा चौक में हंगामा खड़ा हो गया वही चीता कर्मी संजय जोशी व अन्य पुलिस कर्मियों ने कहा सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया उनके द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई वहीं हेड कांस्टेबल संजय जोशी ने कहा सरकारी काम में बाधा डालने तथा उनसे अभद्रता करने पर व थाने में तहरीर दे रहे हैं वहीं घायल नसीम शाह पुत्र जब्बार निवासी सराय उत्तर प्रदेश का उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर बीना मेलकानी ने उपचार किया कहा घायल शराब के नशे में है उसे काफी चोटे लगी है घायल नसीम ने बताया उसे आज सुबह एक होटल स्वामी और उसके चार-पांच साथियों ने घर से निकालकर सरियो व डंडों से बुरी तरह पीटा गया वही मामला लोहाघाट में काफी चर्चाओं में है

जरूरी खबरें