रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़। घाट बैंड में सड़क पर पलटी टैक्सी टला बड़ा हादसा पुलिस ने किया रेस्क्यू।
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 6, 2025
। घाट बैंड में सड़क पर पलटी टैक्सी टला बड़ा हादसा पुलिस ने किया रेस्क्यू।
चालक सहित 6 यात्री थे सवार।
आज शनिवार को पिथौरागढ़ जिले के मुन्ना होटल घाट बैंड के पास धारचूला से सितारगंज की ओर जा रही एक टैक्सी का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक सहित कुल 06 सवारियां मौजूद थीं। दुर्घटना होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सोराडी के नेतृत्व में घाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और रेस्क्यू करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। तथा सभी को उनके-अपने गंतव्य की ओर रवाना किया । चौकी प्रभारी ने बताया सभी यात्री सुरक्षित है। लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा टल गया।