Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चंपावत :जनहित की योजनाओं में ढिलाई नहीं डीएम ने दिए निर्देश कोई घोषणा लंबित न रहे

चंपावत:एस0 पी के निर्देश पर अलर्ट मोड में चम्पावत पुलिस जनपद में सघन चेकिंग अभियान

चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर चेतराम फिर करेंगे धरना मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की दी चेतावनी।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़ : बारात से लौट रही जीप खाई में गिरी एक युवक की मौके पर मौत तीन घायल ।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

पिथौरागढ़ : बारात से लौट रही जीप खाई में गिरी एक युवक की मौके पर मौत तीन घायल ।

आज प्रातः लगभग 04:35 बजे, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि मूनाकोट वड्डा से 12 किमी आगे झूलाघाट की और एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचने के बाद टीम को पता चला कि एक कमांडर जीप (DI UA05 5382) जिसमें 04 स्थानीय व्यक्ति सवार थे, बूरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। ये सभी व्यक्ति एक विवाह समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे।स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में ही 03 घायल व्यक्तियों को त्वरित रूप से खाई से निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल व्यक्तियों का विवरण:-*

1.जगदीश बिष्ट S/O चंचल बिष्ट उम्र (40) निवासी- बासौद मैनन

2.मोहन बिस्ट S/0 रमेश सिंह उम्र (40) निवासी - बासौद

3.सचिन चंद S/0 मोहन चंद उम्र (22) निवासी - मुनाकोट

*मृतक*

लक्की भंडारी S/O चंचल भंडारी उम्र (22) निवासी कोटभाल्डे।

जरूरी खबरें