Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में पेट्रोल की किल्लत। दो दिन से नहीं पहुंचा पेट्रोल। जनता रही परेशान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 16, 2026

चम्पावत में पेट्रोल की किल्लत। दो दिन से नहीं पहुंचा पेट्रोल। जनता रही परेशान।

बड़े वाहनों को 500 तथा छोटे वाहनों को ₹200 का दिया जा रहा है पेट्रोल।

लोहाघाट में स्थिति सामान्य।चंपावत नगर में पिछले दो दिन से पेट्रोल ना पहुंचने के कारण पेट्रोल की कीमत होने लगी है। सोमवार को नगर के दोनों पेट्रोल पंप में बड़े वाहनों को ₹500 तथा बाइक व स्कूटी को मात्र ₹200 का पेट्रोल दिया जा रहा है। जिस कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन स्वामी काफी परेशान रहे। पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक पिछले दो दिनों से नगर में पेट्रोल की सप्लाई नहीं हो पाई है जिस कारण बड़े वाहनों को 500 तथा छोटे वाहनों को ₹200 का पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा पेट्रोल की सप्लाई सुचारु होते ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं लोगों ने पेट्रोल की हो रही किल्लत को लेकर प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है। तो वहीं जिले के लोहाघाट नगर में स्थिति सामान्य है लोगों को भरपूर डीजल और पेट्रोल पेट्रोल पंपो में उपलब्ध कराया जा रहा है।

जरूरी खबरें