Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: हल्द्वानी में चल रहे कुमाऊं महोत्सव की आखिरी शाम पवनदीप राजन व अरूणिता कांजीलाल के नाम रही

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 12, 2023
हल्द्वानी में पवनदीप राजन को सुनने पहुंचे हजारों लोग हल्द्वानी में चल रहे कुमाऊं महोत्सव की आखरी शाम इंडियन आइडल विनर स्टार चंपावत निवासी पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के नाम रही जिन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से हजारों लोगों का मन मोह लिया। कुमाऊं द्वार महोत्सव में बॉलीवुड स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल आज प्रस्तुति देने हल्द्वानी पहुंचे थे जिनके सुरीले गाने सुनकर लोग झूम उठे, पवनदीप और अरुणिता को सुनने के लिए हजारों लोग एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे थे, 7 अप्रैल से शुरू हुआ कुमाऊं महोत्सव का बॉलीवुड स्टार नाइट के साथ ही समापन हो गया। इस दौरान पवनदीप राजन ने कहा कि वह आयोजकों के इस प्रयास से बेहद खुश हैं कि उन्होंने पहाड़ के सभी कलाकारों को एक मंच देने का काम किया है जिससे कि उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को दुनिया भर तक पहुंचाया जा सके, पवनदीप राजन ने युवाओं से कहा की आप भी मेहनत कर मुकाम हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन करें। वही पवनदीप राजन व अरूणिता कांजीलाल ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया  

जरूरी खबरें