Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: नरेंद्र उत्तराखंडी पर डराने धमकाने व गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

नरेंद्र उत्तराखंडी पर डराने धमकाने व गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज।

कार्य कराने के बाद भुगतान न करने के लगे गंभीर आरोप।पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के तहत दिनांक 02-11-2025 को छत्तर सिंह पुत्र महा सिंह निवासी ग्राम बाँस बसवाड़ी थाना पाटी जिला चम्पावत द्वारा थाना पाटी में एक तहरीर दी गई। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बुडाकोट (टेट्रो) वाटर सप्लाई स्कीम के तहत वि0ख0 पाटी में कार्य हेतु ठेकेदार हरीश शर्मा @ नरेंद्र उत्तराखंडी द्वारा उसके साथ अनुबन्ध किया गया , उसके द्वारा अनुबंध के अनुसार कार्य किया था। कार्य पूरा करने के बाद भी हरीश शर्मा उर्फ नरेन्द्र उत्तराखण्डी पुत्र लीलाधर शर्मा निवासी ग्राम वैजगाव थाना पाटी जिला चम्पावत द्वारा उसके कार्य का पैसा (पेमेंट)नहीं दिया गया , कई बार मांगने पर भी पेमेंट नहीं दिया, पेमेंट मांगने पर उसको गाली गलौज कर डराया धमकाया । तहरीर के आधार पर थाना पाटी में FIR No 31/ 2025 धारा 318( 4), 351 (2 )(3 ), 352 BNS बनाम हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी पंजीकृत किया गया। उक्त मामले की विवेचना एस आई दिलबर सिंह भंडारी द्वारा की जा रही है।

जरूरी खबरें