रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:सड़क न होने से 3 किलोमीटर पैदल चल मतदान करने पहुंची 80 वर्षीय नेत्रहीन माधवी देवी
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 24, 2025
3 किलोमीटर पैदल चल मतदान कर शासन प्रशासन को 80 वर्षीय नेत्रहीन माधवी देवी ने दिखाया आईना
आज 24 जुलाई को चंपावत जिले के पाटी और लोहाघाट बूथ में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान संपन्न किए गए। चुनाव के दौरान जहा कुछ अच्छी तस्वीरें देखने को नजर आई तो वहीं कुछ शासन प्रशासन की पोल खोलती तस्वीरे भी देखने को मिली। मॉडल जिले चंपावत के पाटी ब्लाक के खरही जिला पंचायत के कोइराली तोक की 80 वर्षीय नेत्रहीन माधवी देवी पत्नी देवी दत्त सड़क न होने से गाव के दो बच्चों के सहारे तीन किलोमीटर पैदल चल मतदान केंद्र पहुंची और अपने मत का प्रयोग कर अपना कर्तव्य निभाया और शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाया। हालांकि चंपावत जिले को आदर्श जिला चंपावत की उपाधि दी गई है। इसी आदर्श जिले चंपावत में इस प्रकार की तस्वीरें भी सामने नजर आ रही हैं जहां नेत्रहीन बुजुर्ग महिला को सड़क न होने से अपने मत का प्रयोग करने के लिए तीन किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम शर्मा ने इस मामले में गहरी नाराजगी जताई कहा चंपावत को आदर्श जिला चंपावत कहा जाता है पर आज भी जिले के दूरस्थ क्षेत्र में सड़के ना पहुंचने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो काफी गंभीर और शर्मसार करता मामला है। कहा अपने मतों का प्रयोग करने के लिए बुजुर्ग मतदाताओं को इस प्रकार से पैदल यात्राएं इस आधुनिक युग में करनी पड़ रही है। और सरकार गांवों के विकास की बात करती है।