Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

सूचना

: बाराकोट :अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भनखोला (बरदाखान) निवासी परमानंद पंत की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 30, 2024
अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भनखोला (बरदाखान) निवासी परमानंद पंत की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में हुई मौत दिल्ली में रेबीज रोग से ग्रसित, मृतक प्रयाग जोशी की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे परमानंद पंत (58)पुत्र तारा दत्त पंत निवासी ग्राम भनखोला, बरदाखान,बाराकोट हाल निवास दिल्ली का निजी वाहन आज प्रातः बदरपुर, दिल्ली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, सड़क दुर्घटना में परमानंद पंत की मौके पर ही मौत हो गई है। लड़ीधूरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया परमानंद जोशी बिगत दो दिनों से मृतक प्रयाग के परिजनों के साथ ही बने हुए थे। आज प्रातः है वह मुखर्जी नगर में स्थित रेबीज आइसोलेशन सेंटर से अपने घर गए वहां से वह अपने निजी वाहन से मृतक प्रयाग की अंत्येष्टि में शामिल होने उसके घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया वहीं क्षेत्र में एक साथ हुई दो मौत से शोक की लहर छा गई है लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने परमानंद पंत के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना करता है कि वह पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की सामर्थ प्रदान करने की प्रार्थना करता है

जरूरी खबरें