रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : राजकीय महाविद्यालय टनकपुर मे ई पेशन जागरूकता शिविर का आयोजन ।
Laxman Singh Bisht
Mon, Nov 3, 2025
राजकीय महाविद्यालय टनकपुर मे ई पेशन जागरूकता शिविर का आयोजन ।
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आज 03 नवंबर को वरिष्ठ कोषाधिकारी चंपावत सीमा बंगवाल के दिशा निर्देश पर कोषाधिकारी मयंक सक्सेना की अध्यक्षता में जिले के राजकीय महाविद्यालय टनकपुर सभागार में ई पेंशन संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में उपकोषागार टनकपुर से संबद्ध विभागों से आए आहरण वितरण अधिकारियों ,कार्यालय सहायकों को मुकेश कुमार सहायक लेखाकार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ई पेंशन स्वीकृति से संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।ई पेंशन स्वीकृत कार्य के अंतर्गत कार्मिकों के सेवानिवृत्ति, सेवा काल में कार्मिकों के मृत्यु होने के उपरांत ई पेंशन प्रपत्रों को तैयार करने में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं साथ ही ई पेंशन से संबंधित शासना देश एवं वेतन निर्धारण की भी विस्तृत तौर पर जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों से आए आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा ई पेंशन से संबंधित प्रश्न शिविर में उठाए गए ।जिनका समाधान कोषाधिकारी मयंक सक्सेना एवं उपकोषाधिकारी मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के लगभग 40 आहरण वितरण अधिकारी व कार्यालय सहायक मौजूद रहे ।शिविर में मनोज कुमार जोशी उपकोषा अधिकारी ,मनोज सिंह कुवर सहायक कोषाधिकारी, लेखाकार अनिल कुमार, विक्रम सिंह राणा सहायक लेखाकार ,नितिन जोशी ,मजहर हुसैन, अमन जोशी आदि मौजूद रहे।