Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : डीएम के निर्देश पर चम्पावत में डिलीवरी प्वाइंट और डोर-टू-डोर मिलने लगी गैस जनता को राहत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 15, 2026

डीएम के निर्देश पर चम्पावत में डिलीवरी प्वाइंट और डोर-टू-डोर मिलने लगी गैस जनता को राहत

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद में आज सुबह से ही निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स के माध्यम से गैस वितरण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके साथ ही दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोर-टू-डोर गैस वितरण की व्यवस्था भी संचालित की जा रही है।इसी क्रम में खटकना पुल के पास गैस वाहन द्वारा स्थानीय लोगों के घर-घर जाकर और निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। घर पर ही गैस सिलेंडर मिलने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली और उन्हें अनावश्यक आवाजाही से भी बचाव हुआ।जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस प्रबंध के चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में काफी राहत मिली है तथा वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण कार्य को पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं तक गैस आपूर्ति सुचारु रूप से पहुंचाई जा सके।

जरूरी खबरें