Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:सिमलखेत में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत सत् चंडी महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 5, 2024
सिमलखेत में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत सत् चंडी महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ लोहाघाट विधानसभा के सिमलखेत में सोमवार को महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया भागवत कथा का आयोजन लोहाघाट निवासी प्रदेश के प्रमुख राजकीय ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी व उनके पुत्रों बीआईटीएम निदेशक व भाजपा नेता आनंद अधिकारी व अमर अधिकारी के द्वारा अपने पैतृक गांव सिमलखेत में किया जा रहा है कथा व्यास केवलानंद शास्त्री के द्वारा सुनाई जा रही है तथा हवन यज्ञ आचार्य नरेश चंद्र शास्त्री के द्वारा किया जा रहा है वहीं सोमवार को मुख्य यजमान दिलीप सिंह अधिकारी अपनी धर्मपत्नी भागीरथी अधिकारी व परिजनों के साथ पूजा अर्चना मे बैठे वहीं भागवत कथा का आनंद लेने को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे कथा का 13 अगस्त मंगलवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा वहीं अधिकारी परिवार के द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर भागवत कथा का आनंद लेने की अपील की है इस दौरान आनंद अधिकारी, विनीता अधिकारी, अमर अधिकारी ,आशा अधिकारी, चंदन अधिकारी, दिनेश बिष्ट तथा परिजनों सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे

जरूरी खबरें