रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को लेकर बने नए नियम जाने क्या-क्या हुआ बदलाव। स्कूल बसों के स्टॉप निर्धारित
Laxman Singh Bisht
Thu, Jan 1, 2026
लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को लेकर बने नए नियम जाने क्या-क्या हुआ बदलाव।
यातायात सुधार हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, 02 जनवरी से प्रभावी
आज दिनांक 01.01.2026 को पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति की अध्यक्षता में नगर पालिका हॉल लोहाघाट में जनप्रतिनिधियों, नगर के सभ्रान्त नागरिकों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारिगण एवं आम जनमानस के साथ नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर एक विस्तृत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों द्वारा यातायात सुधार, वन-वे व्यवस्था से संबंधित अपने-अपने सुझाव, तर्क व समस्या रखी गयी। सभी सकारात्मक सुझावों, आपत्तियों एवं व्यावहारिक समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।सभी पक्षों के विचार सुनने एवं यातायात को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनके क्रम में एसपी चंपावत के द्वारा निम्न आदेश निर्गत किए गए हैं। जाने क्या है नहीं यातायात व्यवस्था लोहाघाट नगर की कहां-कहां है पार्किंग ।
(खेतीखान चौराहा से जयन्ती भवन तिराहा तक यातायात व्यवस्था)
खेतीखान चौराहे से जयन्ती भवन तिराहा तक प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक एवं दोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
उपरोक्त समयावधि में जयन्ती भवन से खेतीखान चौराहे की ओर चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
(स्कूली बच्चों के सुरक्षित चढ़ने व उतरने हेतु निम्न स्टॉप निर्धारित किए गए हैं)
1:शीतलामाता मंदिर तिराहा
2:मीना बाजार तिराहा
3:हथरंगिया तिराहा
मालवाहक (ट्रांसपोर्ट) वाहनों हेतु - प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक गांधी चौक, सागर मेडिकल के पास लोडिंग/अनलोडिंग की अनुमति रहेगी।
(मीना बाजार के समस्त व्यापारियों हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल)
1-नगर पंचायत भवन पार्किंग
2-एसडीएम तिराहा रोड से एसडीएम कार्यालय गेट तक सड़क के बाएं ओर
3-हथरंगिया तिराहा स्थित शिशु मंदिर के सामने चयनित पार्किंग
. मीना बाजार स्थित व्यापारीगण मुख्य सड़क एवं नाली के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करेंगे
(राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.) में यातायात व्यवस्था)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक मालवाहक (ट्रांसपोर्ट) वाहनों की लोडिंग/अनलोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी
(निर्धारित समय में लोडिंग/अनलोडिंग हेतु स्थान)
1:दीपक ओली की दुकान के सामने
2:आर.डी. जुकरिया एंड संस की दुकान के सामने
3:उर्वी स्वीट्स के सामने
4:गांधी आश्रम के सामने
5:SBI एटीएम के सामने
(एन.एच. पर व्यापारियों के दोपहिया वाहन हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल। )
1:बैंक रोड बिजली घर के सामने
2:मीट मंडी
3:बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने
4:वाईन शॉप के सामने
5:ढेक फर्नीचर के सामने
(लोहाघाट में यातायात व्यवस्था के नए नियम)
1.दोपहिया वाहन, एम्बुलेंस एवं मरीजों को ले जाने वाले वाहनों पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी।
2 रविवार के दिन वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
3 शीतकाल में प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक बिल्डिंग मैटेरियल ले जाने वाले वाहन खेतीखान चौराहे से जयन्ती भवन तक प्रतिबंधित रहेंगे।
शीतकालीन अवकाश के उपरान्त विद्यालय खुलने पर वन-वे व्यवस्था का समय
प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक
दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक
गर्मियों में जयंती भवन से खेतीखान चौराहा तक विद्यालय खुलने पर वन-वे व्यवस्था का समय
प्रातः 06:30 बजे से 08:00 बजे तक
दोपहर12:00 बजे से 14:00 बजे तक। नियमों का पालन न करने पर पुलिस संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी