रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नीट 2026 का पेपर लीक दुबारा होगी परीक्षा सीबीआई जांच के आदेश।
Laxman Singh Bisht
Tue, May 12, 2026
नीट 2026 का पेपर लीक दुबारा होगी परीक्षा सीबीआई जांच के आदेश।
राजस्थान एसओजी ने पेपर लीक में 45 लोगो को किया गिरफ्तार।
सीबीआई करेगी पेपर लीक मामले की जांच।इसी महीने हुई थी परीक्षा।
छात्रों की मेहनत पर फिरा पानी

राजस्थान में नीट का पेपर लीक हुआ है। मामले में राजस्थान एसओजी ने 45 लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। पेपर लीक होने से नीट परीक्षा दुबारा से कराई जाएगी। जिसकी तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा तथा सरकार ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। दोबारा परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। वही नीट का पेपर लीक होने पर छात्रों व अभिभावकों में गहरी नाराजगी है।

लोगों ने कहा इस प्रकार से देश की सर्वोच्च परीक्षा में एक नीट परीक्षा का पेपर लीक होना काफी गंभीर मामला है उन्होंने इसे सरकार का फेलियर बताया तथा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दिया है।एजेंसी ने कहा है कि नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। मामले मे एक बार फिर से राजनीति गर्मा गई है। उत्तराखंड के कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने इसे सरकार का फेलियर बताते हुए 23 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। जानकारी के मुताबिक पूरे देश के अधिकांश राज्यों में पेपर बटा है। जिसमे गुरुग्राम के एक डॉक्टर का नाम सामने आ रहा।
