Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रूदमाली में गुलदार का आतंक एक बकरी को उतारा मौत के घाट एक को किया घायल।

नैनीताल:कैंचीधाम मे दो पुलिसकर्मियों ने की युवती से छेड़छाड़ लोगों ने किया चौकी में हंगामा।

लोहाघाट:जूताकांड के एक आरोपी को पुलिस ने नौकुचिया ताल से किया गिरफ्तार।

चंपावत:परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन सख्त डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

लोहाघाट:सब्जी विक्रेताओ के द्वारा युवक की पिटाई से भड़के हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:कैंचीधाम मे दो पुलिसकर्मियों ने की युवती से छेड़छाड़ लोगों ने किया चौकी में हंगामा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

कैंचीधाम मे दो पुलिसकर्मियों ने की युवती से छेड़छाड़ लोगों ने किया चौकी में हंगामा।

आक्रोशित जनता ने दोनों पुलिस कर्मियों को किया पुलिस के हवाले।

जल्द दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों की होगी गिरफ्तारी :एसपी नैनीताल

नैनीताल ।कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की ड्यूटी में आए दो पुलिस कर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद शनिवार रात एक बजे कैंची धाम क्षेत्र में हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, 15 जून को होने वाले कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों के बीच मंदिर के समीप स्थित एक होम स्टे संचालक की भतीजी ने मेले ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों पर सर आपके नशे में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर पुलिस चौकी तक पहुंचाया और उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का आक्रोश केवल आरोपित पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने स्थापना दिवस मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा लागू की गई यातायात व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेले से तीन दिन पहले ही कैंचीधाम क्षेत्र और नैनीताल जनपद की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।कैंची धाम क्षेत्र के एसडीएम दिव्यांश मीणा उप्रशिक्षु ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जानकारी जुटाने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर बताया दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

जरूरी खबरें