रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 9, 2025
लोहाघाट महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
मेजबान लोहाघाट ने रानीखेत को दी मात।
लोहाघाट।सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित दो दिनी अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आज मंगलवार को लोहाघाट महाविद्यालय मे लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा मुझे काफी खुशी हो रही थी प्रतियोगिता की मेजबानी लोहाघाट महाविद्यालय के द्वारा की जा रही है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला भिकियासैंण व चंपावत महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें भिकियासैंण ने शानदार जीत दर्ज की प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मेजबान लोहाघाट और रानीखेत के बीच खेला गया जिसमें लोहाघाट महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले मे खटीमा ने बागेश्वर महाविद्यालय पर शानदार जीत हासिल की और आज के चौथे मुकाबले में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।प्रतियोगिता अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली के दिशा निर्देश पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।लियाकत अली ने बताया प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 8 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिनमे मेजबान लोहाघाट,अल्मोड़ा ,रानीखेत, चंपावत, भिकियासैंण , खटीमा बागेश्वर व पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीमे प्रतिभाग कर रही है। कहा इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन कर नॉर्थजान कबड्डी प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाया जाएगा । लोहाघाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने लोहाघाट महाविद्यालय को मेजबानी देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया कहा प्रतियोगिता सकुशल संपन्न की जाएगी कल 10 सितंबर को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान टीम कोच सीमा, सहायक कोच प्रकाश ढेक , क्रीड़ा प्रभारी रुचिर जोशी, डॉ0रवि सनवाल , डॉक्टर कमलेश सगटा, डा 0दिनेश राम, डा0 उपेंद्र सिंह, डॉ दिनेश व्यास,डॉ सुमन पांडे,डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी, डा 0रेखा जोशी ,छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक , छात्र नेता विवेक पुजारी, पूर्व ग्राम प्रधान राय नगर चौड़ी जितेंद्र राय आदि मौजूद रहे।