Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

: सांसद अजय टम्टा ने लोहाघाट में बाल रामलीला का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 17, 2023
सांसद अजय टम्टा ने लोहाघाट में बाल रामलीला का शुभारंभ करते हुए रामलीला कमेटी के प्रयासों की करी सराहना रामलीला कमेटी लोहाघाट के द्वारा रामलीला मंच में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय बाल रामलीला का सांसद अजय टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया सांसद टम्टा का रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व रामलीला कमेटी के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया सांसद अजय टम्टा ने रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित बाल रामलीला की सराहना करते हुए कहा कि मुझे पहली बार आयोजित बाल रामलीला का शुभारंभ करने में काफी खुशी हो रही है इस प्रकार के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी हमारी संस्कृति के बारे में जानती है तथा आगे को इन धरोहरों को संभालती है सांसद टम्टा ने कहा काली कुमाऊं के लोहाघाट क्षेत्र की रामलीला पूरे प्रदेश में अपना विशेष महत्व रखती है उन्होंने कहा लोहाघाट की रामलीला को 123 वर्ष पूरे हो चुके हैं जो कि काफी गौरव की बात है सांसद टम्टा ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता व रामलीला कमेटी ,महिलाओं व बुजुर्गों को धन्यवाद देते हुए कमेटी को फर्नीचर खरीदने के लिए सांसद निधि से डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा करी वही बाल कलाकारों के द्वारा धनुष यज्ञ की रामलीला का शानदार मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी इसके अलावा रूमा झूमा के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी वहीं सांसद अजय टम्टा के द्वारा भी बाल रामलीला का आनंद लिया गया तथा बाल कलाकारों के लिए खूब तालियां बजाई वही पुरा रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सुभाष बगोली, सचिन जोशी,कैलाश बगोली ,प्रकाश राय,मुकेश शाह, भूपाल सिंह मेहता ,योगेश मेहता, प्रह्लाद सिंह मेहता, भीम दत्त बगोली, राजू गरकोटी, भागीरथ भट, गिरीश कुवर, किरन पुनेठा, रेनू गरकोटी ,सोनिया आर्य ,सरोज पुनेठा , संजय फर्त्याल, दीपक सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें