Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:पंचमी में भगवती मंदिर चामी में बड़ी तादात में पहुंचे श्रद्धालु।

पाटी:नगर पंचायत ने जि0पं0 की अनुमति के बिना कॉम्पेक्ट मशीन परिसर में डाल दिया गीला कूड़ा।

लोहाघाट:डीएम के निर्देश एक महीने बाद जागा विभाग गिरी हुई सोलर लाइट हुई खड़ी लोगों को राहत।

उत्तराखंड:प्रदेश भर में "जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल" कार्यक्रम की धूम

हल्द्वानी:गैस की किल्लत के बीच शिवम ने खराब मोबिल ऑयल से जलने वाले स्टोव का किया निर्माण।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर में भारत माँ के जय कारो के साथ स्वयसेवकों का पथ संचलन

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

लोहाघाट नगर में भारत माँ के जय कारो के साथ स्वयसेवकों का पथ संचलन

वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा लोहाघाट नगर मे पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोहन जी (जिला संघचालक ) ने अपने उद्वोधन में वर्ष प्रतिपदा की भूमिका बताई ।उन्होंने बताया भारत में यहूदियों का शासन कितना रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश ओली (नगर संघचालक ) के द्वारा की गई । पथ संचलन विद्यामन्दिर से प्रारंभ होकर मीना बाजार,शीतला माता मन्दिर से स्टेशन बाजार होते हुए खड़ी बाजार गाँधी चौक से होते हुए विद्या मन्दिर में समापन हुआ। संचलन में सैकडो स्वयंसेवकों के द्वारा लगाए गए भारत माता की जय के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह योगेश पांडे, नगर व्यवस्था प्रमुख सुनील चौवे, जिला बौद्धिक प्रमुख चंदशेखर जी, जिला संपर्क प्रमुख रमेश जी,जिला सद्भाव प्रमुख रवि जोशी, धर्म जागरण सयोंजक अमित जी, विभाग बौद्धिक प्रमुख सुरेशनंद जी, मुकेश जी, सुमित जी, गोविंद जी , निर्मल जी, सतीश पांडे ,रविशंकर पांडे, राजू गडकोटी, पप्पू वर्मा, दीपक जोशी, देवेंद्र बोहरा, गंगा सिंह, जीवन तिवारी, नीरज करायत, नरेश करायत, दीपक सुतेरी, दीपक ओली, सुमित भट्ट, कैलास तलनिया, सुरेश जोशी, तुलसी जोशी, वंशीधर जोशी, हरीश भट्ट, प्रकाश जोशी, खुशाल सामंत, रोहित फर्त्याल, मदन मुरारी, भास्कर मुरारी, राहुल जोशी, सौरभ खर्कवाल, शुभम, आयुष्मान, मोहित आदि लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें