Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: सीएम धामी पहुंचे मां बाराही धाम देवीधुरा

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 21, 2023
मुख्यमंत्री पहुंचे बाराही धाम देवीधुरा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत के देवीधुरा मां बाराही मंदिर में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ प्रतिभाग करने देवीधुरा पहुंचे, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा जीआईसी देवीधुरा में बने हेलीपैड पर पहुंचे जहां एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर एकत्र कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के जनसैलाब को देखते हुए हेलीपैड से देवीधुरा मंदिर के लिए पैदल यात्रा की और देवीधुरा स्थित सुप्रसिद्ध मां बाराही धाम मंदिर पहुंचे और सर्वप्रथम मां बाराही मंदिर में जाकर माता बाराही के दर्शन किए जिसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया एवं प्रदेश के मंगल एवं लोक कल्याण हेतु संकल्प कर हवन कुंड में आहुतियां समर्पित की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने माता बाराही मंदिर की पुस्तक का विमोचन किया साथ ही बाराही मंदिर देवीधुरा की नई वेबसाइट का शुभारंभ भी किया कार्यक्रम स्थल पर जनता से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने चंपावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने एवं उत्तराखंड राज्य को आदर्श राज्य बनाने की बात कही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार महिलाओं के हित के लिए बेहतर कार्य कर रही है साथ ही प्रदेश में हुए अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 2200 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है प्रदेश में किसानों के लिए अनेक योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिसके अंतर्गत 18000 से ज्यादा पोली हाउस लगाई जाएंगे प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए होमस्टे योजना पर कार्य हो रहा है जिसमें अभूतपूर्व सफलता भी प्राप्त हुई है योग के विषय में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन में योग का बहुत महत्व है उनकी हर सुबह योग के साथ ही शुरू होती है अपनी दिनचर्या मैं योग को अपनाने से योगी ऊर्जावान बना रहता है वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का दिन है कि आज 21 जून विश्व योग दिवस है तो वही मां बाराही मंदिर में विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिससे संकल्पित होकर हम चंपावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए कार्य करेंगे सीएम धामी ने कहा माता बाराही मंदिर को मानस खंड मंदिर माला प्रोजेक्ट के तहत जोड़ा जा चुका है जल्द ही मंदिर को दिव्य को भव्य रूप दिया जाएगा तथा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास और सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है जल्द ही आप इसे नए स्वरूप में देखेंगे। वही चंपावत जिले के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा कई घोषणा करी गई कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ,भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिराय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ,बाराही मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगढ़िया, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ,बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, कैलाश अधिकारी, गोपू साामंत, प्रकाश तिवारी सहित बाराही मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे

जरूरी खबरें