रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने किया शुभारंभ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 4, 2025
लोहाघाट में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे ने किया शुभारंभ।
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर में करेंगे प्रतिभागा।
पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के जरिए बन रहा है बच्चों का भविष्य। सरकार के द्वारा खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं की गई है संचालित: पांडे
लोहाघाट।शिक्षा विभाग चंपावत द्वारा संचालित जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन आज इंटर कॉलेज लोहाघाट के खेल के मैदान मे शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का उदघाटन दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने मशाल प्रज्जलित कर किया। अपने संबोधन में दर्जा मंत्री पाण्डेय ने इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं को बच्चों में छिपि प्रतिभा उभारने का मंच बताया।
दर्जा मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। आज प्रदेश के कई युवा खेलों के जरिए अपना भविष्य बना रहे हैं ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चैयरमैन गोविंद वर्मा ,सचिन जोशी ,ललित कुंवर रहे सभी अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मान सिंह ने की। जिला खेल समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने जनपद में संचालित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी कहा प्रतियोगिता दो दिन चलेगी जिसमें एथलेटिक्स कबड्डी खो खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी तथा प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक जीवन मेहता का रहा।कार्यक्रम में संयोजक घनश्याम भट्ट ,उप शिक्षा अधिकारी पाटी संजय भट्ट ,बाराकोट कमल भट्ट ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ,जूनियर के रमेश देव ,राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी ,बंशीधर थ्वाल , राम प्रकाश कालाकोटी ,प्रकाश जोशी ,कवींद्र तड़ागी, मयंक पुनेठा ,उत्तम फर्त्याल, दीप जोशी ,अमित वर्मा ,शंकर भट्ट ,
भूपेंद्र खड़ायत ,विनोद पांडेय ,रजनी वर्मा ,पुष्पा वर्मा ,नीमा टम्टा ,रवीश पचोली नरेश सिंह बोहरा, महेंद्र अधिकारी, कमल जोशी ,प्रकाश भंडारी, हरविनोद पंत , नरेश जोशी ,शंकर अधिकारी ,त्रिभुवन उपाध्याय ,खड़क सिंह बोहरा सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 200 बच्चे उपस्थित रहे। आज दौड़ ,ऊँची कूद ,लंबी कूद ,गोला चक्का ,कब्बडी खो खो आदि प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इससे पहले दीपांशु विश्वकर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और मयंक विश्कर्मा ने मशाल लेकर रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान खिलाड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट निकाला गया।इससे पूर्व जूनियर स्कूल फोर्ति र्और रायकोट महर के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया।
