Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:बंद डेयरी खोलने को लेकर दुग्ध समिती की बैठक सड़क बंद होने से 3 साल से बंद पड़ी है डेयरी 3 साल में न सड़क खुली न डेयरी 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
बंद डेयरी खोलने को लेकर दुग्ध संघ की बैठक सड़क बंद होने से 3 साल से बंद पड़ी है डेयरी 3 साल में न सड़क खुली न डेयरी शुक्रवार ग्राम पंचायत सुतेड़ा मे दुग्ध समिति की बैठक जिला दुग्ध उपार्जन अधिकारी एम एस पाटनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे डेयरी विभाग द्वारा पुनः गांव की बंद पड़ी डेयरी को सुचारू किये जाने की बात रखी गई वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि गांव की सड़क टूट जाने की बजह से पिछले तीन वर्षों से दुग्ध डेयरी बंद पड़ी है ग्रामीणों ने कहा 3 वर्ष बीत जाने के बाद न तो सड़क खुली और न डेयरी ग्रामीणों का एक मात्र व्यवसाय बन्द हो चुका है ग्रामीणों ने कहा सड़क खुलते ही डेयरी को सुचारु किया जाएगा मालूम हो सुतेरा गांव की सड़क पिछले 3 वर्षों से बंद पड़ी है जिस कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना रोज करना पड़ता है पर प्रशासन के द्वारा सड़क खोलने की दिशा में कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है जबकि ग्रामीण सड़क खोलने की मांग को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं बैठक मे जिला दुग्ध उपार्जन अधिकारी एम एस पाटनी,कृष्णा नंद ,विरेश जोशी, संजय चतुर्वेदी,  आकाश बिष्ट तथा सामाजिक कार्यकर्ता कमल शर्मा , सुंदर सिंह ,अमित सिंह ,कार्तिक शर्मा , भूपाल सिंह, मनी देवी, कमला देवी , मुन्नी देवी ,शान्ति देवी लक्ष्मी देवी , जानकी देवी आदि मोजूद रहे

जरूरी खबरें