Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: लोहाघाट:बिरगुल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त दो बच्चे सहित 12 घायल घायलों में 10 महिलाएं शामिल, 5 गम्भीर मेले से घर लौट रही थी सभी महिलाए

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 26, 2024
बिरगुल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त दो बच्चे सहित 12 महिलाएं घायल 5 गंभीर चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन यूके03TA0043 बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर सोमवार शाम 5:00 बजे के आसपास लगभग 30 मी गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 2 बच्चो सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं दुघर्टना मे कुल 12 लोग घायल हो गए हैं वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं सभी लोग भिंगराड़ा से जन्मास्टमी मेला देख कर खुशी खुशी वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई  दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने सभी घायलों का उपचार किया गया डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें से पांच महिलाओं का एक्सरे किया जा रहा है सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना कोतवाल ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी घायलो ने बताया वाहन को गिरीश बोहरा चला रहा था कोतवाल नेगी ने बताया घायलों में रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40) ,ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष ,तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष ,हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह , रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है सभी घायल चौड़ाख्याली के रहने वाले है वही वाहन चालक गिरीश बोहरा उम्र 38 वर्ष पुत्र भवान सिंह का खेतीखान में उपचार चल रहा है तथा अंशु उम्र 10 वर्ष पुत्र महेश सिंह का लधोली में उपचार कर घर भेज दिया गया है वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे वही सुरेश सिंह ने बताया 108 एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी सिर्फ पाटी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची अन्य एंबुलेंस नहीं पहुंची प्राइवेट वाहनों के जरिए घायलों को लोहाघाट लाया गया एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने पर लोगो ने नाराजगी जताई कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई  दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय का चिकित्सा स्टाफ अलर्ट मोड पर नजर आया चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का तत्परता से उपचार किया

जरूरी खबरें