Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

: टनकपुर:दुर्घटना के 18 दिन बाद शारदा नदी से बरामद हुआ किरोड़ा नाले में बहे मंगल का शव 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 26, 2024
दुर्घटना के 18 दिन बाद शारदा नदी से बरामद हुआ किरोड़ा नाले में बहे मंगल का शव टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग में किरौड़ा नाले में 9 अगस्त की सुबह मूसलाधार बारिश में एक मैक्स पलट कर बह गई थी। जिसमें नौ लोग सवार थे। जिनमें से एक किशोरी व एक युवती की मौत हो गई थी। वही नौ वर्षीय बालक मंगल पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी विजयपुर पकडिय़ा खटीमा लापता हो गया था। सोमवार को घटना के 18 दिन बाद मंगल सिंह शव बरामद हुआ है। जिसे पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। और मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शारदा नदी से बालक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों द्वारा उप जिला चिकित्सालय में पहुंचकर शव की शिनाख्त मंगल सिंह के रूप में की गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दुखद घटना में तीन लोगों की मौत हुई

जरूरी खबरें