Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चमोली में बड़ा हादसा सुरंग में आमने-सामने टकराई दो लोको ट्रेन 60 घायल।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

चमोली में बड़ा हादसा सुरंग में आमने-सामने टकराई दो लोको ट्रेन 60 घायल।चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारर्पोरेशन (टीएचडीसी)की निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के साइट पर मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। सुरंग के अंदर कर्मचारियों, श्रमिकों और सामान ले जाने वाली दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा कर पलट गईं।हादसे में 60 से अधिक लोग घायल हो गए। ट्रेन में 110 लोग सवार थे। इनमें सुरंग में काम कर रहे इंजीनियर, कर्मचारी और श्रमिक शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जिलाधिकारी और एसपी देर रात ही जिला चिकित्सालय पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। हादसे का प्रारंभिक कारण सामान ला रही ट्रेन के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। टीएचडीसी की 444 मेगावाट की विष्णुगाड पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के लिए एचसीसी कंपनी पीपलकोटी के हाट गांव से हेलंग तक 13.5 किमी की सुरंग बना रही है। हाट गांव से सात किमी की सुरंग बन चुकी है।मंगलवार रात जब कर्मचारियों और मजदूरों की शिफ्ट बदल रही थी और वे लोको ट्रेन से जा रहे थे, इसी दौरान सुरंग में पांच किमी पर सामान ला रही लोको ट्रेन ब्रेक फेल होने पर पैसेंजर लोको ट्रेन से टकरा गई। इसके बाद दोनों ट्रेनें पलट गईं और 110 के करीब इंजीनियर, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को अन्य कर्मचारी बाहर लेकर आए। साथ ही कंपनी के अधिकारियों के साथ ही आपातकालीन एंबुलेंस 108 को इसकी सूचना दी।108 की मदद से घायलों को विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी लाया गया। वहीं 42 गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया। अन्य घायलों को मामूली चोट आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जाने दिया।वहीं जिलाधिकारी गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार देर रात ही जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। साथ ही उपचार को लेकर चिकित्सकों को दिशा-निर्देश दिए। देर रात तक सभी घायलों का उपचार किया जा रहा था। वहीं कुछ गंभीर घायलों को श्रीनगर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।

जरूरी खबरें