Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:पिथौरागढ़ सेना भरती से लौट रहे युवाओं का वाहन शिवालय पुल से लोहावती नदी में गिरा 9 घायल राहत बचाव कार्य में फायर कर्मी व युवाओं की भूमिका रही सराहनीय

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
पिथौरागढ़ सेना भरती से लौट रहे युवाओं का वाहन शिवालय पुल से लोहावती नदी में गिरा 9 घायल पिथौरागढ़ सेना भरती से लौट रहे मध्य प्रदेश के युवाओं से भरा ईको वाहन सोमवार शाम 7:00 के लगभग अनियंत्रित होकर लोहाघाट के शिवालय पुल से लोहावती नदी में जा गिरा दुर्घटना में चालक सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ,एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, फायर टीम नगर पालिका कर्मी व स्थानीय युवा तुरंत घटनास्थल में पहुंचे तथा नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकला गया तथा 108 के जरिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेजा गया तहसीलदार नेगी ने बताया सभी 9 घायलों का रेस्क्यू किया गया है तथा सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चंपावत भेज दिया गया है वहीं घायलों की जान बचाने में स्थानीय युवा अजय ढेक( DX) नगर पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी की भूमिका सराहनीय रही दोनों युवाओं ने जान की परवाह न करते हुए फायर टीम के साथ घायलों का रेस्क्यू किया
बचाव अभियान में नगर पालिका ईओ सौरभ नेगी ,प्रमोद महर ,राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार ,112 कर्मी एएसआई गोपाल सनवाल ,ललित रावल, चीता कर्मी सुनील कुमार, संजय जोशी, एलएफएम नीरज राणा , राजेश कार्की , डीबीआर सुनील जोशी ,राजेश खर्कवाल, एफएम नारायण बोहरा , हिमांशु कुमार मौजूद रहे राहत बचाव कार्य में लोहाघाट फायर कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही वाहन चालक प्रमोद पंत पिथौरागढ़ का निवासी है तथा सभी आठ घायल मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के द्वारा दुर्घटना की जानकारी ली गई है लोगो ने कहा इस स्थान पर यह तीसरी दुर्घटना है रात में चालक को मोड का पता नहीं चल पाता लोगों ने प्रशासन से इस दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में क्रस बैरियर तथा संकेतक लगाने की मांग की है

जरूरी खबरें