Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में दी योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में दी योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ पीजी कॉलेज लोहाघाट में गुरूवार 21 जून को "विश्व योग दिवस" के अवसर पर नमामि गंगे इकाई द्वारा योग- "स्वयं और समाज के लिए " विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षित श्रीमती बीना जोशी ने योग के प्रति जागरूक एवं समाज की सहभागित कर योग के प्रति समाज के कल्याण पर विशेष ध्यान देने को कहा, वही पीटीए अध्यक्ष श्रीमती मीना ढेक ने योग जागरूकता अभियान में छात्र छात्राओं की सहभागिता पर जोर दिया, प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने जीवन में छात्र-छात्राओं द्वारा योग के विभिन्न आसनों को अपनी दैनिक दिनचर्या में उतारने को कहा व सभी की सराहना की वही नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ सुमन पान्डेय् द्वारा छात्र-छात्राओं को सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमती बीना जोशी व पीटीए अध्यक्ष श्रीमती मीना ढेक को नमामि गंगे टी-शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया, समस्त कार्यक्रम में नेशनल कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रैंजर्स व नमामि गंगे के छात्र, छात्राओं ने सहयोग किया इस कार्यक्रम में डॉ स्वाति बिष्ट, डॉ दिनेश राम, डॉ अनिता टम्टा, डॉ चारू गडकोटी, श्रीमती चंद्रा जोशी, श्री रमेश चंद्र जोशी , छात्र संघ अध्यक्ष श्री रितिक ढेक , शोध छात्र श्री नवीन राय के साथ साथ महाविद्यालय के 130छात्र छात्र उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें