Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जान हथेली में रख घास काटने को मजबूर महिलाएं सीमांत क्षेत्र को नही मिल रहा घसियारी योजना का लाभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 12, 2026

जान हथेली में रख घास काटने को मजबूर महिलाएं सीमांत क्षेत्र को नही मिल रहा घसियारी योजना का लाभ।

जान हथेली में रख ऊंचे पेड़ों व पहाड़ों से घास काटने को मजबूर महिलाएं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जान खतरे में डालकर ऊंचे पहाड़ों व पेड़ों से घास काटने से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री घसियारी योजना प्रदेश में संचालित की गई है। योजना के तहत रियायती दरों में पशुपालकों को साइलेज उपलब्ध कराया जाता है। चंपावत जिले में भी काफी तादाद में पशुपालकों को साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है पर यह ब्लॉक के निकटवर्ती ग्रामों तक ही सीमित है। पर लोहाघाट विधानसभा के दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों को मुख्यमंत्री घसियारी योजना का लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है। लोहाघाट के सीमांत सुल्ला , पासम, नगरूघाट , रोसाल आदि क्षेत्र की महिलाएं अपने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए आज भी अपनी जान खतरे में डालकर ऊंचे पेड़ों व पहाड़ों से घास काटने को मजबूर है जो उन्हें गिरने के साथ-साथ जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। सीमांत क्षेत्र की महिलाओं ने बताया यहां उन्हें मुख्यमंत्री घसियारी योजना का लाभ नहीं मिलता है। जिस कारण वह जंगलों में जाकर ऊंचे पहाड़ों व पेड़ों में चढ़कर घास काटने को मजबूर है। उन्होंने शासन प्रशासन से मुख्यमंत्री घसियारी योजना का लाभ देने की मांग की है। मालूम हो ऊंचे पहाड़ों, पेड़ों से घास काटने के दौरान गिरकर कई महिलाओं की मौत हो जाती है या कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। लोगों ने शासन प्रशासन से अपील की है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चलाई गई इस जन कल्याणकारी योजना का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों को भी दिया जाए। जिससे आए दिन घास काटने के दौरान जंगली जानवरों के द्वारा की जाने वाली दुर्घटनाएं तथा पहाड़ों व पेड़ों से गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं में लगाम लगाई जा सके। मालूम हो यह योजना सहकारिता विभाग के सहयोग से संचालित की जाती है। योजनाओं का लाभ निकटवर्ती ग्राम सभाओं को ही वर्तमान में मिल पा रहा है।

जरूरी खबरें