Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:एलीट चिल्ड्रन एकेडमी नौनिहालों के विकास हेतु कार्य करने वाली संस्था: सीमा आर्या

चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष पर गरमाई चंपावत की राजनीति कांग्रेस ने लगाया आरोप भाजपा ने किया इनकार।

लोहाघाट:कर्ण करायत में युवाओं ने सांप का सफल रेस्क्यू कर बन विभाग को किया किया सुपुर्द

लोहाघाट पालिका ने 20 लोगों की कार पार्किंग के लिए खर्च कर डालें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये: लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

बाराकोट:गल्ला गांव में 40 वर्षों के बाद होगी रामलीला क्षेत्र में भारी उत्साह 8 अप्रैल को शुभारंभ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलटा कबाड़ से भरा कैंटर तीन लोग मामूली रूप से चोटिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलटा कैंटर तीन लोग मामूली रूप से चोटिल

लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में देवराड़ी बैंड के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल बाल बच गया। शनिवार की रात लगभग 9:00 बजे के आसपास लोहाघाट के कोली ढेक से कबाड़ भरकर खटीमा जा रहा कैंटर संख्या UK0CB 9766 लोहाघाट के देवराड़ी बैंड के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में सड़क में पलट गया। दुर्घटना में कैंटर में सवार तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस व 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली।

जानकारीके मुताबिक कल रात को शाकिर अली निवासी नवाबगंज हाल निवासी लोहाघाट कैंटर में कबाड़ भरकर खटीमा की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई दुर्घटना में चालक रवि, शाकिर अली तथा कंडक्टर मामूली रूप से चोटिल हो गए है।

जरूरी खबरें