रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का लोहाघाट मे जोरदार स्वागत।
Laxman Singh Bisht
Wed, May 6, 2026
पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का लोहाघाट मे जोरदार स्वागत।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज बुधवार को लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पिथौरागढ़ जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कुछ देर पाटन पुल के पास रुके और उनके द्वारा भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। पूर्व सीएम ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बंगाल ,असम और पुडुचेरी जीत की बधाई दी कहा 2027 विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड मे तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ से एकजुट रहने का आवाहन किया। कहा उत्तराखंड में धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

इस दौरान पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,भाजपा जिला मंत्री मुकेश कलखुरिया, प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर राजू गढ़कोटी , चंद्रशेखर बगोली लोहित खोलिया , गिरीश महरा, कैलाश पांडे ,मोहन पाटनी,बलवंत गिरी, गिरीश करायत सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।