Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: सड़क न खुलने पर जमरेड़ी जमाड़ के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

मतदान के लिए 6 किलोमीटर पैदल चलने से इनकार।

सड़क खुलने पर सत प्रतिशत करेंगे मतदान

लंबे समय से बदहाल हालत में है सड़क।सड़क न खुलने पर चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चौमेल क्षेत्र के जमरेड़ी व जमाड़ के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को ग्रामीणों ने कहा वह लोग 6 किलोमीटर पैदल चलकर अपने पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय बल्सो तक नहीं पहुंच सकते हैं ।क्योंकि गांव में कई बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति हैं। कहा एक महीने से ग्रामीण सड़क खोलने की मांग कर रहे हैं पर उनकी सुध किसी के द्वारा नहीं ली गई। ग्रामीणों ने कहा सड़क न खुलने की दशा मे वह 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने कहा अगर प्रशासन सड़क खोल देता है तो दोनों गांव के ग्रामीण सत प्रतिशत मतदान करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मतदान से पहले सड़क खोलने की मांग की है ।साथ ही चेतावनी दी है अगर सड़क नहीं खोली गई तो वह 28 जुलाई को होने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे। कहा सड़क काफी बदहाल हालत मे है। मालूम हो दोनों गांव में 400 से अधिक मतदाता है। चेतावनी देने में पूरन सिंह, मोहन सिंह, उमेद सिंह, बहादुर सिंह, श्याम सिंह ,दिलीप सिंह, चरन दत्त ,नारायण सिंह, तुलसी देवी, डिकरी देवी ,जयंती देवी ,लक्ष्मी देवी शांति देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें