Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

बिना सरपंच की अनुमति के कोई नहीं घुसेगा जंगल में।

पाटन पाटनी और रायकोट महर के ग्रामीणों की जंगल को बचाने की पहल।

लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन पाटनी और रायकोट महर के ग्रामीणों ने अपने जंगलों व पर्यावरण को बचाने के लिए एक शानदार पहल की है। सर्व सहमति से दोनों ग्राम सभाओं के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के जंगलों को अवैध कटान से बचाने के लिए मां झूमां को समर्पित कर दिया है। मां झुमधुरी कमेटी अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया। आज रविवार 22 मार्च को दोनों ग्राम सभाओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पाटन पाटनी व राईकोट महर क्षेत्र में जो भी जंगल क्षेत्र आता है उसे बचाने के लिए आज मां झूमाधुरी को समर्पित किया गया।उन्होंने कहा अब कोई भी व्यक्ति जंगल में बिना सरपंच की अनुमति के नहीं जाएगा।जंगल में महिला व पुरुष जंगल मे सूखी पत्तियो , घास व जानवरों को चारे के लिए तभी जाएंगे जब साल में जंगल को साफ सफाई के लिए खोला जाएगा ।ताकि जंगल में आग न लग सके ।

पाटनी ने बताया अगर कोई भी महिला व पुरुष बिना अनुमति के जंगल के भीतर व बाहर पकड़ा जाएगा तो उसे पर पहली बार एक हजार रुपए का जुर्माना लिया जाएगा दोबारा पकड़े जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रस्ताव पर सभी ग्रामीणों के द्वारा सहमति जताई गई है। बैठक में मुकेश पाटनी ,गिरीश महर, प्रदीप कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा ,धन सिंह पत्नी, रमेश पाटनी , शोबन सिंह बोहरा, शोबन सिंह करायत ,सरपंच रेखा पाटनी , चनी देवी, मोहित पत्नी, धनी देवी, चंचला देवी ,कलावती देवी ,लक्ष्मी देवी, निर्मला देवी, गीता पाटनी ,मीना पाटनी ,रेखा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।.

जरूरी खबरें