Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना एसएएससीआई योजना से 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत

चंपावत:आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार चयन प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर सीडीपीओ स्तर से संशोधन की होगी सुविधा

हल्द्वानी : केवीएम स्कूल में भीषण आग , स्कूल बसें भी आई चपेट में

सीएम धामी ने प्रदेश के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश

चंपावत:न0पं0 पाटी के नव-निर्वाचित बोर्ड का 24 जून को शपथ ग्रहण

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी का लोहाघाट मे हुआ जोरदार स्वागत। पार्टी ने बनाया मुख्यमंत्री का चेहरा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 15, 2026

यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी का लोहाघाट मे हुआ जोरदार स्वागत। पार्टी ने बनाया मुख्यमंत्री का चेहरा।

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री को नेपाल के युवा प्रधानमंत्री से सीखने की जरूरत है: एड़ी

2027 में जनता के सहयोग से उत्तराखंड में बनेगी यूकेडी की सरकार।

एड़ी को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने से यूकेडी कार्यकर्ताओं में भारी जोश।

उत्तराखंड क्रांति दल ने यूकेडी के दिग्गज नेता संस्थापक सदस्य व पूर्व विधायक व राज्य आंदोलन के पुरोधा काशी सिंह एड़ी को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। प्रदेश में काशी सिंह एड़ी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल चुनाव लड़ेगा। आज बुधवार को यूकेडी नेता काशी सिंह एड़ी लोहाघाट पहुंचे ।लोहाघाट पहुंचने पर चंपावत जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में यूकेडी नेताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रेस वार्ता कर एड़ी ने कहा पार्टी के द्वारा मुझे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए में पार्टी के समस्त पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। कहां यूकेडी वही पुराने जोश के साथ 2027 विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और उत्तराखंड में जनता के सहयोग से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा पार्टी गैरसेंण में राजधानी बनाने, मूल निवास, तथा जल जंगल जमीन के मुद्दों को लेकर चुनाव में मैदान में उतरेगी और जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा इन्हें 26 सालों में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से उत्तराखंड राज्य व वहां के निवासियों का शोषण किया जो आज भी जारी है।कहा 26 सालों में कई सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं और शराब की दुकानें बढ़ गई है। कहा दोनों पार्टी ने प्रदेश में बाहरी लोगों को बढ़ावा दिया और मूल निवासियों के हितों का हनन किया है। कहा प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ते जा रही है।प्रदेश के युवा छोटी-मोटी नौकरियों के लिए भी बाहरी राज्यों की शरण ले रहे हैं जिस कारण गांव से बड़ी तेजी से पलायन हो रहा है। प्रदेश की शिक्षा,सड़क व शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है देवभूमि में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी डोली में मरीजों को ढोया जा रहा है। कई घोटाले भाजपा और कांग्रेस के शासन में हो चुके हैं।

कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से सीखने की जरूरत है। काशी सिंह एड़ी ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग से उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा पहले राज्य बनाया था अब राज्य बचाएंगे। तो वहीं यूकेडी जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता व यूकेडी नेताओं ने कहा राज्य आंदोलन के पुरोधा व यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह एड़ी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी को एक नई ताकत व ऊर्जा मिली है उन्होंने कहा पार्टी का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ 2027 विधानसभा चुनाव काशी सिंह एड़ी के नेतृत्व में लड़ेगा और यूकेडी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

इस दौरान गणेश उप्रेती, गिरधर अधिकारी, के.डी सुतेड़ी, भुवन खर्कवाल, रमेश बिष्ट, मनोज जोशी, हिमांशु ओली, हरीश अधिकारी, महेश डिक्टीया, भुवन बिष्ट , पूरन सिंह रावत, सौरभ देऊपा, राजेंद्र पुनेठा, प्रहलाद सिंह बिष्ट, हरसिंह नलवा, भवान सिंह बिष्ट हरीश भंडारी, लक्ष्मन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें