Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

लोहाघाट:एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी में शामिल बच्चों के लिए की जल व्यवस्था

चंपावत:कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराकर निकाली प्रभात फेरी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को किया

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

दिगालीचौड़, 15 अगस्त 2026।लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं मंच संचालन बृजेश सिंह ढेक द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभातफेरी से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डॉ .जोशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।शहीदों की स्मृति में देशभक्ति के नारे लगाए गए तथा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नशा-मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधान देवेंद्र बिष्ट एवं फतेह सिंह का बैज लगाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। विद्यार्थियों ने लोकगीत एवं लोक वाद्य यंत्रों के साथ मनमोहक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों ने “ऐ मेरी जमीं” देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान छात्र सौरभ कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। इसके बाद “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत कर्नाटक राज्य के लोक संगीत पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं द्वारा योगा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने विद्यार्थियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन, एकता एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम में प्रधान लक्ष्मण भंडारी ,हरीश कुमार ,संजय कुमार, दीपक बोहरा,पवन खोलिया,शिक्षक दीपा बोरा,अर्जुन छतोला,ज्योति राना,नवीन भट्ट,जगदीश चंद्र,कमलेश जोशी,गार्गी गंगवार,कंचना आर्या ,सुरेन्द्रजीत कौर ,गायत्री जोशी,अदिति जोशी,भुवन सिंह,गणेश बोरा,नीरज नाथ ,राहुल पाटनी,अनुराग लेखक,कमल किशोर राय,खिलानंद खोलिया सहित बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।मिस्ठान्न वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।

जरूरी खबरें